जबलपुर: रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी आयुष को जीआरपी द्वारा पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद किए गए।
रेलवे स्टेशन जबलपुर में जीआरपी एवं आरपीएफ शाखा जबलपुर के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान में प्लेटफार्म नं. 6 के इटारसी छोर पर आयूष तिवारी उर्फ विक्की पिता विनय विवारी 20 साल निवासी दो नंबर बस्ती नर्मदा नगर संजय आटा चक्की के पास थाना गोहलपुर जबलपुर को पकड़ा गया।
स्टेशन आने के कारण पूछने पर आज सुबह प्लेटफार्म पर खड़ी नैनपुर की ओर जाने वाली खड़ी ट्रेन से महिला का बैग चोरी करना बताया एवं पास में रखे बैग को चोरी का होना बताया, जिसमें दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोनी की झूमकी, एक सोने का हार, एक सोने की मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक मोबाईल सैमसंग कंपनी का कीपैड यात्रा टिकट एवं प्रतीक चौरसिया के नाम का ड्राईविंग लायसेंस मिला एवं इस्तेमाल कपडे कुल कीमत 324230 रुपये का आरोपी के पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी आयूष तिवारी के थाना गोहलपुर एवं माढ़ोताल में चोरी एवं अन्य अपराधों के कई मामले पूर्व में पंजीबद्ध हैं।
