द. कोरिया की राजधानी सोल में मेट्रो में लगी आग, 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती

सोल 31 मई (वार्ता) दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:47 बजे सबवे लाइन 5 की एक मेट्रो ट्रेन में आग लग गई, जिसमें 15 लोग झुलस गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 60 से 70 साल का एक व्यक्ति मेट्रो में टॉर्च और जेरीकैन लेकर आया था। कथित तौर पर उसने येओइनारू और मापो स्टेशनों के बीच आग लगा दी। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार आगजनी के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेन में सवार यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। आग बुझाने का काम पूरा हो गया है।

Next Post

पांच दिन तक बारिश के आसार, तापमान में भी वृद्धि होगी

Sat May 31 , 2025
जबलपुर: शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव ने तेवर दिखाये। शाम को मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवाएं चली। इसके साथ बदरा झमाझम बरस पड़े। मौसम विभाग की माने तो आने वाले पांच दिन बारिश के आसार है इसके साथ ही दिन और रात के […]

You May Like