कन्डेक्टर ने गुर्गों के साथ दिखाई गुंडई: जबरदस्ती अपनी बस में बैठाया

जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत दीनदयाल चौराहे के पास कन्डेक्टर ने गुर्गों के साथ गुंडई दिखाई। डीपीओ की शर्ट पकडक़र खींचा और चलती बस से गिरा दिया। इसके बाद बस कन्डेक्टर अपनी बस में जबरदस्ती बैठा लिया बल्कि धमकाते हुए बेरहमी से मारपीट करते हुए गला भी दबाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय जैन 51 वर्ष निवासी शास्त्री नगर तिलवारा रोड गढ़ा पुरवा तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डीपीओ के पद पर वर्ष 2021 से पदस्थ है। अवकाश होने पर अपनी मां से मिलने बंडा जिला सागर मप्र जाता है। सोमवार को बारिश होने के कारण कार को थाना विजयनगर में खड़ी करके बंडा जाने वाली बस में शाम करीब 04:45 बजे बैठने के लिए दीनदयाल चौराहे के पास थाना विजयनगर से चढ़ा ही था कि पीछे आ रही बस क्रमांक एमपी 34 जेडसी 7877 के कन्डेक्टर सत्येन्द्र ने अचानक पीछे से उसकी शर्ट पकडक़र खींचा जिससे में बस से नीचे गिर गया तो सत्येन्द्र बोलने लगा कि ये उस बस में बैठ रहा है.

जबकि इसे मैंने अपनी बस बैठने के लिए बोला हूं। उसके बाद उसका गला पकडक़र पटक दिया और लात घूंसों से मारपीट करने लगा तभी उसके और दो साथी छोटा, मनोज आ गए जिन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। तीनों ने जबरदस्ती बस क्रमांक एमपी 34 जेडसी 7877 में बैठा लिया।

Next Post

विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Wed Sep 17 , 2025
सतना: न्यायालयीन कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश (विद्युत) नागौद सदाशिव दांगौड़े के न्यायालय द्वारा उचेहरा के कनिष्ठ यंत्री सतीश पटेल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने निर्देश दिया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में मुख्य महाप्रबंधक संपदा सराफ ने विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता सतीश […]

You May Like