युवक ने फांसी पर लटक कर की आत्महत्या

रतलाम, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के चांदनीचौक में स्थित छाजेड मार्केट में चौकादारी का कार्य करने वाले एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के मजोरिया गांव का निवासी भावेश मीणा अपने काका मांगीलाल के साथ छाजेड मार्केट में चौकीदारी का काम करता था। वह मार्केट में बने एक कमरे में अपने काका के साथ रह रहा था। मांगीलाल बीती रात अपने गांव गया था। आज सुबह जब वह अपने कमरे पर लौटा, तो उसने भावेश को फांसी पर लटकता देखा। घटना की सूचना उसने तत्काल माणकचौक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चला है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

यादव ने संत श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती और कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Sat Feb 22 , 2025
भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। श्री यादव ने संत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती पर कहा कि “स्वामी जी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, धर्म और शिक्षा के प्रति समर्पित किया। वेदों की […]

You May Like

मनोरंजन