यादव ने संत श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती और कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

श्री यादव ने संत स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती पर कहा कि “स्वामी जी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, धर्म और शिक्षा के प्रति समर्पित किया। वेदों की शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने, समाज सुधार करने और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

उन्होंने कहा है कि संत श्रद्धानंद सरस्वती का जीवन हमें सत्य, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा है कि ‘बा’ ने नारी शक्ति को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। उनका जीवन संयम, सादगी और अनुशासन से परिपूर्ण था, जो हमें सदैव उच्च आदर्शों एवं जीवन मूल्यों के प्रति संकल्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

Next Post

शहडोल संभागायुक्त ने सीएमओ नगरपालिका को किया निलंबित

Sat Feb 22 , 2025
शहडोल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की शहडोल संभागायुक्त सुरभि गुप्ता ने उमरिया कलेक्टर के प्रतिवेदन पर नौरोजाबाद नगरपालिका की सीएमओ ज्योति सिंह को उनके पद से निलंबित कर दिया है। यहाँ प्राप्त आदेश के अनुसार कलेक्टर उमरिया ने शिकायत मिलने पर 3 सदस्यों की एक जाँच कमेटी से जाँच कराई, […]

You May Like