शहडोल संभागायुक्त ने सीएमओ नगरपालिका को किया निलंबित

शहडोल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की शहडोल संभागायुक्त सुरभि गुप्ता ने उमरिया कलेक्टर के प्रतिवेदन पर नौरोजाबाद नगरपालिका की सीएमओ ज्योति सिंह को उनके पद से निलंबित कर दिया है।

यहाँ प्राप्त आदेश के अनुसार कलेक्टर उमरिया ने शिकायत मिलने पर 3 सदस्यों की एक जाँच कमेटी से जाँच कराई, जिसमें भ्रष्ट्राचार प्रमाणित पाया गया। जाँच रिपोर्ट का जवाब देने के लिए जब संभागायुक्त ने ज्योति सिंह को नोटिस दिया, तो उन्होंने तय समय में कोई जवाब नहीं दिया। इस पर संभागायुक्त ने मप्र सिविल सेवा नियम 1965 के तहत सीएमओ ज्योति को निलंबित कर दिया।

Next Post

व्यवसायी को झूठे केस में फसाने के मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच

Sat Feb 22 , 2025
मुरैना 22 फरबरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना प्रभारी को सबलगढ़ के एक व्यवसायी को झूठे केस में फसाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यवसायी मनीष गोयल को गत दिवस थाना प्रभारी सोनपाल तोमर […]

You May Like