व्यवसायी को झूठे केस में फसाने के मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच

मुरैना 22 फरबरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना प्रभारी को सबलगढ़ के एक व्यवसायी को झूठे केस में फसाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यवसायी मनीष गोयल को गत दिवस थाना प्रभारी सोनपाल तोमर ने एक झूठे केस में फसाने थाने बुलाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए उन्हें कल तत्काल प्रभाव से कल लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने श्री तोमर के स्थान पर महिला इंस्पेक्टर राजकुमारी परमार को नगर निरीक्षक नियुक्त किया है।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी तोमर के साथ ही आरक्षक चालक बीरेंद्र परमार को भी सबलगढ़ से हटाया गया है। बताया गया है कि श्री तोमर मुरैना में भी पदस्थापना के दौरान विवादों रहे थे।

Next Post

शादी के महीने भर के भीतर पति ने की आत्महत्या

Sat Feb 22 , 2025
भिंड, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक युवक द्वारा शादी के महीने भर के भीतर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।   मृतक का एक पत्र परिवारजनों को मिला, जिसके बाद युवक के परिजन ने उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। […]

You May Like