शादी के महीने भर के भीतर पति ने की आत्महत्या

भिंड, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक युवक द्वारा शादी के महीने भर के भीतर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

 

मृतक का एक पत्र परिवारजनों को मिला, जिसके बाद युवक के परिजन ने उसकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

 

फूप पुलिस सूत्रों ने बताया कि भिंड के चतुर्वेदी नगर की रहने वाली दीप्ति शिवहरे की शादी फूप कस्बे के रहने वाले सतीश शिवहरे से 21 जनवरी 2025 को हुई थी। सतीश सीधी जिले में शिक्षा विभाग में वर्ग-दो शिक्षक के पद पर कार्यरत था। शादी के बाद दीप्ति अपने मायके गई, जहां उसे लेने युवक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि युवती के परिजन ने उससे वाद विवाद किया। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी को लेकर सीधी चला गया, जहां दीप्ति सात दिन तक रही। वहां भी दोनों के बीच कुछ विवाद होते रहे। इसके बाद दीप्ति ने अपने भाई को सीधी बुलाया और पति की मर्जी के बिना मायके चली गई।

 

बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को सतीश अपने जीजा के घर भिंड पहुंचा और वहां पुलिस के नाम एक शिकायती पत्र लिखा। पत्र में युवक ने अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं।

 

फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष बहू पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इन्हीं बयानों के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।

Next Post

आबकारी विभाग ने जप्त की छह लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब

Sat Feb 22 , 2025
झाबुआ, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में आबकारी टीम ने आज एक मकान पर छापा मार कर छह लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब जप्त की। आबकारी सूत्रों के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी दल ने जिले की रानापुर तहसील के भाण्डाखेड़ा गांव में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।