जबलपुर:ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 9 दिसम्बर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि गुजरात के एक शादीशुदा युवक ने उसे धोखा देते हुए प्रेम जाल मेंं फंसाने के बाद उससे सगाई की इसके बाद उसकी अस्मत लूटने के बाद गुजरात भाग गया। उधर पीडि़ता की बदनामी हो गई। उसकी चाची भी उसे प्रताडऩा देने लगी जिसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया था।
पुलिस ने आरोपी युवक और पीडि़ता की चाची पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 9 दिसम्बर 24 को ग्वारीघाट निवासी 26 वर्ष ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका के पास मिले सुसाईड नोट में लेख है कि चाची माया चौधरी ने उसे सुकून से जीने नहीं दिया। दूसरे सुसाईड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से मर रही हूॅ, अभय जोशी ने उसे धोखा दिया।
मर्ग जांच में परिजनों के बयान लिए तो पता चला कि वर्ष 2020 में मालवीय चौक स्थित आफिस में युवती काम करती थी। कोरियर के मालिक अभय जोशी निवासी गुजरात हाल निवासी रेत नाका के साथ उसके प्रेम प्रसंग हो गए थे। वर्ष 2022 में दोनों ने होटल शॉन एलिजे में सगाई रचाई। अभय जोशी की ओर से परिवार वाले व रिश्तेदार नही आये थे, अभय जोशी ने युवती से कहा था कि उसका तलाक का केस गुजरात की न्यायालय में चल रहा है तलाक हो जाने पर तुमसे शादी कर लूंगा, इसके बाद उसकी अस्मत लूटी।
लंबा समय व्यतीत होने के बाद भी अभय जोशी ने शादी नहीं की और भाग गया दोनों के सगाई की बात सभी रिश्तेदारों को पता था सभी पूछने लगे कि शादी कब होगी, माया चौधरी अकांक्षा से बार बार पूछती थी कि अभय से शादी कब होगी, इन्हीं बातों के कारण उसने आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद अभय जोशी निवासी गुजरात हाल रेतनाका ग्वारीघाट एवं चाची श्रीमति माया चौधरी द्वारा आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करना पाये जाने पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
