चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

चेन्नई 28 मार्च (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के आठवें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गायकवाड़ ने कहा कि आज पिच अच्छी लग रही है, उनकी टीम ओस को लेकर भी तैयार है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। नेथन एलिस की जगह मतिशा पतिराना आज खेल रहे हैं।

वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन उनकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, आज रसिख डार की जगह भुवनेश्वर कुमार खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एम एस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मतिशा पतिराना और खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पड़िक्कल, लियम लिविंगस्टन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड और यश दयाल।

Next Post

विमान यात्राओं का किराया अधिक होने के पीछे कई कारक :राजीव प्रताप रूड़ी

Fri Mar 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राजीव प्रताप रूड़ी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि विमान यात्राओं का किराया अधिक होने के पीछे कई कारक हैं और जब तक छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं होता किराया कम नहीं होगा। श्री रूड़ी ने […]

You May Like