
जबलपुर। गोहलपुर निवासी युवती से रेप और निजी पलों का, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
21 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा कि उसकी पहचान देवेन्द्र सोंधिया निवासी कांचघर, लालमाटी से हुई थी। कई बार देवेन्द्र ने अन्य व्यक्तियों से दैहिक संबंध बनाने मजबूर किया। ब्लेक मेलिंग करने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार प्रताड़ित किया है, अनेकों बार दैहिक शोषण किया।
