
जबलपुर। दहेज में कार की डिमांड करते हुए महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति एवं सास के खिलाफगढा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती मुस्कान मेहरा 23 वर्ष निवासी बेदीनगर छुई खदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व महेन्द्र डेहरिया निवासी छुई खदान बेदीनगर से हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी, जिससे एक बेटी है। पति महेन्द्र एवं सास विद्या डेहरिया उसे शादी के लगभग 6 माह बाद से ही कार की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे थे। 6 जून को दोपहर लगभग 12 बजे पति महेन्द्र डेहरिया दहेज की मांग करते हुये गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर आंख के पास माथा में चोट पहुॅचा दी।
