इंदौर:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के बजरंग नगर स्थित मजदूर चौक पर सोमवार को एक चलती कचरा गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. गाड़ी में भरे कचरे ने देखते ही देखते आग पकड़ ली और धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगीं.
घटना के दौरान वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद प्रशासन और नगर निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
