कुंए ने उगले बम और गन कारतूस के खोखे

जबलपुर: रांझी आमानाला में‌ कुंए ने बम और गन कारतूस के खोखे उगले। दरअसल कुएं की सफाई चल रही है, इसी दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब
सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में हेंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिले।

हेंड ग्रेनेड और कारतूस खमरिया फैक्ट्री के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी। खोखे यहां कैसे पहुंचे और किसने फेंके समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है, फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ पर की पूजा

Fri Apr 4 , 2025
दतिया: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज चैत्र नवरात्रि पर धार्मिक नगरी दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ पर देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां पीतांबरा से प्रदेश की जनता की खुशहाली और विकास की कामना की। इससे पूर्व प्रदेश के नवकरनीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और […]

You May Like