दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें, मजबूरी का फायदा उठाने कामयाब हुए दलाल

जबलपुर: ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय आव्हान पर बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जबलपुर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शहर के दवा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान दवा व्यवसायियों की हड़ताल से जरूरत मंद परेशान नजर बाए तो वहीं कई मरीज और उनके परिजन यहां वहां दवाई लेने भटकते भी दिखे।

मौके में अवसर खोजने के लिए पहचाने जाने वाले दलालों ने ऐसे कई परिजनों का फायदा उठाया और उन्हें मंहगी दवाईयां खरीदने पर मजबूर किया। उधर दवाइयां खरीदने की मरीजों की मजबूरी का निजी अस्पतालों ने भी जमकर फायदा उठाया। आलम ये था कि वहां की दवा दुकानों से दवाएं महंगे दामों में बिकती रहीं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाएं दलालों के सामने फीकी नजर आईं। जानकारी के अनुसार शहर के करीब ढाई हजार दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने का दावा किया है।
हड़ताल मे शामिल जबलपुर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद जैन ,डॉ रमाकांत रावत, संजय विश्नोई, नवीन कपूर, रमेश कृष्णानी, विशाल जायसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार को ऑनलाइन दवा कारोबार का रोक लगानी चाहिए, यदि सरकार ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक नही लगाती तो देश भर के दवा विक्रेता अपनी मांगे मनवाने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने मजबूर होंगे। जिसका सीधा असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे
दवा व्यापारियों का बड़ा हुजूम सिविक सेंटर मार्केट में एकत्रित हुआ जहां से पैदल मार्च किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों के हाथों में ऑनलाइन व्यापार बंद करने जैसे मुद्दों की तख्तियां नजर आईं। सभी सिविक सेंटर,तीन पत्ती, मालवीय चौक, करमचंद चौक, जयंती कॉप्लेक्स से जेडीए कार्यालय मार्ग , चौपाटी मार्ग से पुन: सिविक सेंटर मार्केट पहुंचे। यहां ओमती एसडीएम ने व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनका राष्ट्रीय मुद्दे व ई फॉर्मेसी की विसंगतियों से जुड़ा लिखित ज्ञापन लिया। इस अवसर पर जेसीडीए जबलपुर के अध्यक्ष आजाद जैन , रमाकांत रावत , संजय विश्नोई , नवीन कपूर, रमेश कृष्णानी,पूर्व अध्यक्ष सुधीर बठीजा , विशाल जायसवाल,संजय चंद्रेश जैन, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेताओं की उपस्थिति रही। मेडिकल रिप्रेंटिव्स एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन प्रदान किया था।
प्रशासन ने की थी व्यवस्था
दवा वालों की हड़ताल से निपटने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, अमृत फॉर्मेसी तथा अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रखने के प्रयास प्रशासन ने किए। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां आसानी से मिल सकें, इसके लिए प्रशासन ने समुचित इंतजाम का खाका तैयार किया था। औषधि निरीक्षक देवेंद्र जैन ने बताया की बंद से कुछ जरूरी दवा केंद्रों को मुक्त रखा गया है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Thu May 21 , 2026
जबलपुर: पाटन थानांतर्गत नित्य गोपाल मंदिर के पास बीती देर रात ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल चल रहे युवक को पीछे से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक क्रमांक यूपी 78 डी टी 0425 कटंगी तरफ भाग गया। […]

You May Like