
खंडवा। उत्तरी हवाएं तेजी से ठंड लेकर आ रही हैं। हजारों मील दूर के लोग भी कंप-कंपा गए हैं। निमाड़ में सर्दी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
संपन्न और मध्यम तबके तक ठंड से बचने के इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था नहीं है,उनके लिए नगर निगम और महापौर ने बड़ी मुहिम चलाई है। रैन बसेरों में कंबल और शहर की सडक़ों पर अलाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।
महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में आयुक्त द्वारा रैन बसेरा का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम कर रहे हैं।
महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था
रैन बसेरा में लगभग 15 महिलाओं के लिए आरक्षित व्यवस्था है, वहीं 15 से 20 पुरुषों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में यहां लगभग 10 से 15 महिलाएं तथा 15 से 20 पुरुष रात्रि विश्राम कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ऩे पर महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
वर्तमान स्थिति और क्षमता
आज की स्थिति में रैन बसेरा में लगभग 40 से 50 लोग विश्राम करते पाए गए। नगर निगम द्वारा निरंतर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी जरूरतमंद को ठंड के मौसम में असुविधा न हो और सभी को सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध हो।
सौंदर्यीकरण व रिपेयरिंग करेंग
निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रियंका राजावत ने रैन बसेरा की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेड कार्पेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि परिसर अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बन सके।
सर्दी से बचाव मुख्य उद्देश्य
आयुक्त प्रियंका राजावत ने पुराना बस स्टैंड स्थित अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा में ठहरने वाले नागरिकों के लिए ठंड से बचाव हेतु गद्दे एवं कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो नगर निगम द्वारा नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं।रैन बसेरा में कुल तीन कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें से एक भाग महिलाओं के लिए आरक्षित है। महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है।
