पूर्व जज गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई टली

जबलपुर:ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास एवं पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष जमानत अर्जी सुनवाई के लिए नियत थी, लेकिन समयाभाव के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अब जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई 30 सितंबर को संभावित है। गिरिबाला सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

इससे पहले 15 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जमानत आवेदन पर जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया था। एकलपीठ ने सीबीआई को एक सप्ताह का समय देते हुए मामले को आगे की सुनवाई के लिए नियत किया था।गिरिबाला सिंह फिलहाल भोपाल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। ट्विशा शर्मा की 12 मई, 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। गिरिबाला सिंह ने ट्रायल कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद हाई कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दायर की है।

Next Post

क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग का सौंपा ज्ञापन

Sat Sep 26 , 2026
सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष कुन्दनलाल राय के नेतृत्व में शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा. श्री राय ने बताया कि शिक्षकों के चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की सूची करीब छह माह से तैयार होने […]

You May Like