आईजी आरपीएफ ने किया वार्षिक निरीक्षण

सतना :रेल सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर जनरल/प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव द्वारा शुक्रवार को आरपीएफ पोस्ट सतना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने पोस्ट प्रभारी समेत समस्त स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.ट्रेन कमांक 11705 के जरिए शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे आईजी आरपीएफ पमरे जबलपुर राजीव कुमार यादव सतना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. आईजी श्री यादव के साथ सहायक सुरक्षा आयुक्त पमरे जबलपुर चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा और मैहर पोस्ट प्रभारी एस पी सिंह भी मौजूद रहे.

रेलवे स्टेशन पर पोस्ट प्रभारी सहित स्टाफ द्वारा स्वागत किए जाने के बाद आईजी श्री यादव निरीक्षण पोस्ट में पहुंचे. जहां पर उनके द्वारा सारे रिकार्ड रजिस्टर आदि की जांच शुरु की गई. इस दौरान आईजी द्वारा पोस्ट प्रभारी समेत स्टाफ से आवश्यक प्रश्र भी पूछे. रिकार्ड और रजिस्टर की जांच करने के बाद संतुष्टि जाहिर करते हुए आईजी ने नए सॉफ्टवेयर को अडोप्ट किए जाने के संबंध में आरपीएफ स्टाफ से जानकारी पूछी. इसी कड़ी में यह हिदायत भी दी कि रेल सुरक्षा से जुड़े नए साफ्टवेयर के बारे में स्टाफ को स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए.

सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन दक्षता और आधारभूत ढांचे पर केंद्रित इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी द्वारा न सिर्फ स्टॉफ के लिए आवास, चिकित्सा, और वीकली रेस्ट जैसे मुद्दों की समीक्षा की बल्कि समस्यायों के संबंध में भी पूछा. अपना वार्षिक निरीक्षण पूरा करने के बाद शाम 6:30 बजे आईजी श्री यादव सतना रेलवे स्टेशन से जबलपुर के लिए रवाना हो गए. गौरतलब है कि इस बार आईजी द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण के दौरान भले ही किसी स्टॉफ को विशेष सराहना नहीं मिली हो. लेकिन गनीमत इस बात की भी रही कि किसी खामी की वजह से किसी स्टॉफ पर अर्थदण्ड भी नहीं लगाया गया.

Next Post

जिला शिक्षा अधिकारी को भावभीनी विदाई

Sat Jan 31 , 2026
सतना : जिला शिक्षा अधिकारी के तौर पर 6 महीने तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रीमती कंचन श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर सरस्वती पूजन व भण्डारे के आयोजन भी किया गया. विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और […]

You May Like