कन्या छात्रावास के भोजन में इल्ली की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 7 नमूने

भोपाल। पंचशील नगर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में भोजन में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है. रविवार को विभाग की टीम ने छात्रावास के रसोईघर और खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने जांच के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए हैं. इनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई ठीक पाई गई और खाद्यान्न सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली. छात्रावास की वार्डन मनीषा चौधरी को खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने, रसोईघर की नियमित सफाई रखने और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. इस मामले और खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए 12 अक्टूबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक होगी. इसमें आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

– भोजन ही नहीं, पेयजल और सफाई में कमी

निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बातचीत में पेयजल की गुणवत्ता, कमरों की साफ-सफाई और छात्रावास में व्यवहार से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं. छात्राओं ने चौकीदारों के व्यवहार को लेकर भी अपनी शिकायतें रखीं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों और छात्रावास प्रबंधन के बीच समन्वय कर समाधान निकालने की जरूरत बताई है.

 

 

Next Post

Rahul Gandhi Protest: आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे विपक्षी नेता, दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन बंद; ट्रैफिक डायवर्जन से बढ़ेगी परेशानी

Mon Oct 12 , 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऐलान के बाद आज, 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी में हैं। […]

You May Like

Play sound