
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 24 बीघा कॉलोनी की मल्टी में रहने वाले चंद्रमोहन बंसल के 28 वर्षीय पुत्र सजल बंसल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 वर्षीय सजल मार्केटिंग का काम करता था। आज सुबह तक उसे ठीक-ठाक देखा गया लेकिन सुबह के बाद उसने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
