भाजपा ने ग्वालियर चंबल में की जिला प्रभारियों की नियुक्ति

ग्वालियर। मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ग्वालियर चंबल अंचल के सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन के अनुसार, जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी, कार्यकर्ताओं से समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी को मजबूती देंगे। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक अभियानों को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रभारियों की होगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिलों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी। मुरैना- राजू बाथम, भिंड- हमीर सिंह पटेल, दतिया- गजेंद्र सिकरवार, ग्वालियर नगर- गोपीकृष्ण नेमा, ग्वालियर ग्रामीण-गोपाल आचार्य, श्योपुर- कमल माखीजानी, शिवपुरी- डॉ. नंदकिशोर नापित, गुना- राजेंद्र राजपूत, अशोकनगर में शैलेन्द्र जैन जिला प्रभारी बनाए गए हैं।

Next Post

नजरबाग और सुभाष मार्केट पहुंची मदाखलत की टीम, दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत, रास्ते खाली कराए

Sun Feb 8 , 2026
ग्वालियर। नजरबाग और सुभाष मार्केट में पहुंची मदाखलत की टीम ने दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत दी एवं रास्ते खाली करवाए। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। महाराज बाड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथियों के रखे सामान […]

You May Like