
ग्वालियर। नजरबाग और सुभाष मार्केट में पहुंची मदाखलत की टीम ने दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत दी एवं रास्ते खाली करवाए। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
महाराज बाड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथियों के रखे सामान पैटिया, बक्से, टेबल आदि को हटा कर जप्ती की कार्यवाही की गई । इसके साथ ही समस्त फुटपाथ संचालको को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गो पर फड़ आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी।
