कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम दिल्ली चुनाव का परिणाम :राजेन्द्र शुक्ल

रीवा नवभारत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय अटल कुंज में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ अतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। दिल्ली चुनाव में मिली 27 वर्षो बाद भाजपा के प्रचण्ड विजय पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन का असर दिल्ली विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है। आपने देखा कि लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो विरोधियों को इस बात की खुशी थी कि वे 50 से 100 सीट पा लिये थे, लेकिन उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र तथा दिल्ली के चुनाव में मिली एकतरफा जीत सुशासन की जीत है। देश की जनता को यह समझ में आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनेगा। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम दिल्ली चुनाव का परिणाम है,इसके साथ ही नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारतीय जनता पार्टी का परिवार मोदी जी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है।विजय उत्सव के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली चुनाव में 12 वर्षो तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रही आम आदमी पार्टी के संयेाजक से लेकर दिल्ली की जनता को मूर्ख बनाने वाले तथा शराब घोटाले में जनता को धोखा देकर जेल जाने वाले तथा दिल्ली के लोगो के विशवास की कीमत न समझने वालो को आज जनता ने जवाब दे दिया। लोकतंत्र में जनता के मत की ताकत ही सबसे बड़ी ताकत होती है और वह केजरीवाल जैसे अहंकारी व्यक्ति को सत्ता से बाहर फेक कर सिद्ध कर कि जनता के दिलों में नरेन्द्र मोदी राज करते है। आज के इस विजय उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संासद जनार्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति, के पी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अजय सिंह, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, कमल सोनी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सिंह, रावेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाठक, जयंत खन्ना, जिला मंत्री शरद साहू, सूनील सोहगौरा, रीतेश मिश्रा, नीलू रावत, मुनिराज पटेल, कार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय, सह कार्यालय मंत्री जयप्रताप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय छोटू, जिला संयोजक आईटी नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, हेमलता सिंह, शिवम द्विवेदी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया, यु.मो. जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, महामंत्री प्रदीप सिंह, अल्पसंख्या मोर्चा अध्यक्ष मो. इमारान, कमलेश सचदेवा, विशम्भर पटेल, विवेक गौतम, राजगोपाल मिश्रा चारी, योगेन्द्र शुक्ला, दीनानाथ वर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपलब्ध रहें।

Next Post

तारागंज बड़ा पुल के पास मकान में लगी आग

Sat Feb 8 , 2025
ग्वालियर। तारागंज बड़ा पुल के पास एक मकान में आग लग गई। तत्काल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवासियों की मदद से आग बुझाई। फायर ब्रिगेड सब स्टेशन स्टाफ द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर एएफओ जगदीश राणा भी मौजूद थे। Facebook Share on X […]

You May Like