सीडब्ल्यूसी नहर से पानी बंद होने पर 24 घंटे बंद रहा विद्युत उत्पादन

रीवा। बाणसागर डैम की सीडब्ल्यूसी नहर से पानी की सप्लाई बंद होने से सिलपरा में विद्युत उत्पादन ठप्प रहा.एक युवक के नहर में डूब जाने के कारण पानी की सप्लाई गुरूवार की शाम 5.55 मिनट पर बंद कर दिया गया था. शुक्रवार की शाम 13.40 बजे पानी चालू किया गया. जिसके बाद शाम से विद्युत उत्पादन शुरू हुआ. 24 घंटे तक सिलपरा पावर प्लांट से विद्युत का उत्पादन नही हुआ. पानी की सप्लाई बंद होने का असर बीहर नदी में देखने को मिला. जैसे ही पानी बंद हुआ कुछ घंटे बाद बीहर भी सूख गई. बतादें कि बीहर नदी से ही पेयजल की सप्लाई होती है, कुठुलिया एवं विश्वविद्यालय स्थित फिल्टर प्लांट को पानी बीहर नदी से मिलता है और जब पानी बंद कर दिया जाता है तो फिल्टर प्लांट के लिये पानी नही मिल पाता, लिहाजा शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है. दरअसल गुरूवार की शाम को एक युवक नहर में गिर गया था. जिसके बाद सीडब्ल्यूसी नहर से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और शुक्रवार की शाम पानी की सप्लाई शुरू हुई. उसके साथ ही विद्युत उत्पादन का काम सिलपरा में शुरू हो गया और रात में पानी बीहर नदी में पहुंचा. शनिवार से पानी पर्याप्त मिल सकेगा, फिल्टर प्लांट से टंकिया भरी जा सकेगी. अक्सर किसी न किसी हादसे के बाद नहर से पानी बंद कर दिया जाता है जिसका असर विद्युत उत्पादन के साथ शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ता है.

Next Post

लोकायुक्त की जद में आये केसला बीआरसी को पद से हटाया गया 

Fri Apr 25 , 2025
इटारसी। एक सप्ताह पूर्व रिश्वत लेते लोकायुक्त की गिरफ्त में आए केसला बीआरसी केके शर्मा को बीआरसी पद से हटा दिया है। जिला शिक्षा केन्द्र नर्मदापुरम से इस आशय के आदेश आज जारी हुए हैं। आदेश अनुसार कृष्ण कुमार शर्मा को मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पांजराकलॉ विकासखंड सोहागपुर […]

You May Like