हाइवे पर बस-ट्रेक्टर ट्रॉली की भिड़ंत: कई फीट दूर जाकर गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली

सारंगपुर/पड़ाना। सारंगपुर से करीब 5 किमी दूर मऊ-पड़ाना के यहां धनौरा के समीप हाईवे पर गुरुवार की सुबह बस और ट्रेक्टर ट्रॉली के बीच जोर की भिडंत हो गई, दुर्घटना में बस और ट्रेक्टर के चालक को गंभीर चोट आई है. बस में सवार 30 यात्रियों को हल्की चोट आने के साथ ही ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार लोगों को भी चोट आई है.

जानकारी के अनुसार ग्वालियर से इंदौर जा रही यात्री बस और ट्रेक्टर के बीच हाईवे पर मऊ-पड़ाना के यहां धनोरा के निकट जोर की भिड़ंत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढलान पर पीछे से आ रही बस ट्रेक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी. घटना गुरुवार की सुबह की है. दुर्घटना में बस और ट्रेक्टर के चालक को गंभीर चोट आना बताया जाता है. साथ ही बस और ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार लोगों को भी चोट आई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया.

Next Post

विप्र समाज की बैठक कल संतोष वर्मा घर में या जेल में के संकल्प के साथ होगा निर्णय

Thu Nov 27 , 2025
अनूपपुर। विप्र समाज के संयोजक पंडित रामनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में आगामी 28 नवंबर 2025 को समाज की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे शनि धाम चेतना नगर अनूपपुर परिसर में संपन्न होगी, जिसमें “संतोष वर्मा—घर में या जेल में” जैसे […]

You May Like