पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब  

सतना। मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 72 लीटर अवैध शराब की खेप पकड़ ली. इस मामले में घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त करते हुए 2 आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक आरोपी भाग निकलने में सफल रहा.

थाना प्रभारी पंचराज सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमरपाटन-मैहर मार्ग पर घेराबंदी कर दी. इस दौरान वहां से होकर गुजर रहे एक मैजिक वाहन को जांच के लिए रोका गया. जांच करने पर वाहन में 8 कार्टून लदे मिले. जिन्हें खोलकर देखने पर शराब भरी मिली. कार्टनों में से कुल 72 लीटर शराब पाई गई. जिसकी कीमत 49 हजार रु आंकी गई. जिसे देखते हुए वाहन सवार व चालक राहुल चौरसिया 21 वर्ष, सूरज चौरसिया 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी कड़ी में घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया. जबकि तीसरा आरोपी आशीष चौरसिया भाग निकलने में सफल रहा. फरार आरोपी की तलाश जारी है. जिसके विरुद्ध पुराना आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज

Next Post

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन “फ्रॉम आर्काइव्स टू स्क्रीन” विषय पर विशेष पैनल चर्चा

Wed May 6 , 2026
नई दिल्ली, (वार्ता) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन “फ्रॉम आर्काइव्स टू स्क्रीन” विषय पर विशेष पैनल चर्चा में भारत की समृद्ध अभिलेखीय धरोहर को सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की संभावनाओं पर मंथन किया […]

You May Like