सिंगरौली: वैढ़न-बरगवां मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ेरिया चढ़ाई के समीप देर रात एक ट्रक और बल्कर वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि चालक बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से कुछ समय तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
