कानपुर। सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में फार्म हाउस लूटकांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में निवरी गांव के श्याम सुंदर नाम के व्यक्ति मामले को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गांव में लंबे समय से विवाद और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
श्याम सुंदर ने वीडियो में लूटकांड की कहानी पर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, उन्होंने दावा किया है कि 15 दिसंबर तक मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाएंगे। वीडियो में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
