सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम खेरी के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगवा निवासी भीकम लाल चौधरी (60) कल अपनी रिश्तेदारी में ग्राम कुवगवां गए थे। वहां वे गंगाजली कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आज सुबह वे अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे पाटन के ग्राम खेरी के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Next Post

राधाकृष्णन का विधायकों से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान

Mon Nov 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विधायकों से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्णन ने 17वीं ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक […]

You May Like