बंडा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर जाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का मोदी सरकार द्वारा नाम बदलने का विरोध जताया । उन्होंने रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर किया भाजापा सरकार केवल नाम बदलने का कार्य कर रही है। पहले शहरों के नाम बदले अब महापुरुषौ के नाम से चल रही योजनाओं को बदल रही है ।पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि गांधी जी के त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, देश सदा गांधी जी का ऋणी है। इस अवसर पर रणबीर सिंह ने कहा यदि मनरेगा का नाम बदला गया तो कांग्रेसी दिल्ली तक आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में संतोष सराफ, श्याम करवरिया, सतीश यादव, महेंद्र सिंह, मुकेश जैन, अशोक पापेट , एड भूपेन्द्र सिंह राजपूत डी पी मिश्रा, ईश्वरीय शुक्ला, भूपेंद्र सिगदोनी, रानू मिश्रा, चन्द्रभान सिंह, संतोष मिश्रा, नितिन वाजपेई राजू चौधरी दीनू घुरैया ,राममिलन श्रीवास्तव,संतोष यादव राजुल सिंह पवन लोधी धनीराम अहिरवार लखन अहिरवार शिबू नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
