
जबलपुर। यदि आप नियमित योगा करेंगे तो निश्चित हीं अपने आपको तनाव मुक्त रखते हुये मन की एकाग्रता को बढा सकते है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कुछ समय निकाल कर व्यायाम एवं योगा करें।
यह बातें अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में रानीदुर्गावति विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित योग शिविर में कहीं।इस दौरान विशिष्ठ आतिथ्य एवं रानीदुर्गावति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा एवं रानी दुर्गावति विभागाध्यक्ष प्रो. अलका नायक मौजूद रहे।
