रीवा: अमहिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि 29 जून की रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीडि़त ओम प्रकाश साकेत को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया. पीडि़त का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है.
आरोपीयो की पता तलाश घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा व साक्षियों से पूंछताछ कर की गई. इस दौरान पता चला कि घटना एक न$फर बाल अपचारी व एक आरोपी आर्यन साकेत पिता सीतल साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी विकाश कॉलोनी थाना अमहिया के द्वारा की गई है. जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो बहस बाजी को लेकर पीडि़त को हत्या करने की नियत से चाकू से मारना कबूल किया. घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर आरोपी व बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया गया.
Next Post
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI के इशारे पर काम करने वाले चार खतरनाक आतंकी दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार
Thu Jul 2 , 2026
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ये […]

You May Like
-
7 months ago
सिंगरौली में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस