इजरायल को तीन नए एफ-35आई स्टील्थ लड़ाकू विमान मिले

यरूशलम, 26 अप्रैल (वार्ता) इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी वायु सेना को तीन नए एफ-35आई स्टील्थ लड़ाकू विमान मिले हैं।

आईडीएफ के बयान के अनुसार, गुरुवार शाम को तीन एफ-35आई “अदीर” लड़ाकू विमान ने दक्षिणी इजरायल के नेगेव रेगिस्तान स्थित नेवातिम एयरबेस पर लैंडिंग की। यह अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाए गए एफ-35 का विशेष संस्करण है।

नए जेट विमान वायुसेना के 140 स्क्वाड्रन में शामिल हो गए हैं, जिसे गोल्डन ईगल के नाम से जाना जाता है, जो इजरायल की पहली एफ-35आई इकाई है और 2016 में बनी थी। इजरायल अक्टूबर 2010 में अमेरिका से एफ-35 खरीदने वाला पहला देश है।

आईडीएफ के अनुसार, क्षेत्र में बहु-स्तरीय संघर्ष शुरू होने के बाद से “अदीर” लड़ाकू विमान अभूतपूर्व स्तर पर अभियान चला रहे हैं। अभी तक इजरायल के पास 45 एफ-35आई विमान हैं, जबकि अमेरिका से कुल 75 विमानों का सौदा हुआ है।

Next Post

टिकट चेकिंग अभियान में पमरे को मिला एक लाख रुपए से अधिक राशि का राजस्व

Sat Apr 26 , 2025
भोपाल, 26 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के इटारसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के वाणिज्य विभाग ने टिकट चेकिंग अभियान चला कर एक लाख रुपए से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है। पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को इटारसी स्टेशन पर […]

You May Like

मनोरंजन