प्रो. शांतिदेव सिसोदिया व प्रो. चारू कटारे पुनः बने विभाग संकायाध्यक्ष

ग्वालियर। कुलाधिपति जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रो. समीर भाग्यवंत, आचार्य बायोटेक्नोलोजी अध्ययनशाला को दो वर्ष के लिए जीव विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, आचार्य प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला को दो वर्ष के लिए दोबारा समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा शासकीय केआरजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की आचार्य प्रो. चारू कटारे को भी दोबारा गृह विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष बनाया गया है। जेयू कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने उक्त सभी आचार्यों को इस नवीन आदेश के बारे में पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है।

Next Post

अवैध रिफिलिंग करते 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर। खाद्य विभाग की टीम ने गदाईपुरा में दो स्थानों पर छापा मारकर 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया है। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने जय हनुमान बर्तन भंडार गदाईपुरा शिव कुमार राठौर के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई […]

You May Like