बेगमगंज में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन

बेगमगंज: जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का घातक बीमारी से उनका शारिरिक विकास रुक जाता है।ऐसे बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके ) के अंतर्गत चिन्हित करके उनका विशेष उपचार कराकर ठीक कराकर नया जीवन दिया जा रहा है।ऐसी ही दिल में छेद वाली बीमारी से ग्रस्त जन्मजात बालक का एक मामला हाल ही में बेगमगंज में स्वास्थ्य विभाग के सामने आने पर बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर ने ठीक कराने का बीड़ा उठाया।

उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. बबलू साहू ने जन्मजात हृदय रोग ( दिल में छेद ) होने पर 3 वर्षीय बालक कृष्णा प्रजापति पिता दीपक प्रजापति एवं उसकी माँ कामनी प्रजापति निवासी वार्ड क्र. 9 फकीरा मोहल्ला बेगमगंज से संपर्क करके उन्हें बच्चे का इलाज कराने को राजी कर लिया और हृदय रोग से पीड़ित कृष्णा प्रजापति को लेकर एमएस हॉस्पिटल भोपाल पहुंचे डॉक्टर से संपर्क साधा जिन्होंने सफलतापूर्वक हृदय का ऑपरेशन कराकर पूरी तरह ठीक होने पर घर ले आए।

कृष्णा अब पूरी तरह ठीक हो गया है उसे अब किसी प्रकार की समस्या नहीं रही।अपने बच्चे को पूरी तरह से ठीक देखकर परिजनों एवं रिश्तेदारों में हर्ष है जिन्होंने बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर एवं डॉ. राजू साहू सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार का आभार व्यक्त किया है।बीएमओ डॉ. नितिन सिंह तोमर एवं आरबीएस के चिकित्सक डॉ. बबलू साहू ने बताया कि जन्मजात विकृतियों एवं हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति गुरुवार को जिला मुख्यालय रायसेन पर विशेष रूप से डीईआई मैनेजर प्रियंका चौहान द्वारा जन्मजात ऐसे विकृत बच्चों का इलाज किया जाता है। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक बच्चे कटे तालु , क्लबफुट एवं हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों से ठीक हो चुके है।यदि कहीं कोई ऐसा बच्चा दिखे या जानकारी में आए तो तत्काल उनसे संपर्क करने की उन्होंने अपील की है।

Next Post

पूर्व डूडा अधिकारी आर्य बने अखिल भारतीय आदिवासी पावरा बारेला समाज के प्रदेश अध्यक्ष

Sun May 31 , 2026
पानसेमल: नगर परिषद पानसेमल,खेतिया,मंडलेश्वर सहित 27 नगरीय निकायों में अपनी सेवाएं देकर परियोजना अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए शिवजी आर्य को सामाजिक दृष्टि से नई जिम्मेदारी मिली है।शिवजी आर्य को पावरा बारेला समाज एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टीगत रखते हुए “अखिल भारतीय पावरा बारेला […]

You May Like