पूर्व डूडा अधिकारी आर्य बने अखिल भारतीय आदिवासी पावरा बारेला समाज के प्रदेश अध्यक्ष

पानसेमल: नगर परिषद पानसेमल,खेतिया,मंडलेश्वर सहित 27 नगरीय निकायों में अपनी सेवाएं देकर परियोजना अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए शिवजी आर्य को सामाजिक दृष्टि से नई जिम्मेदारी मिली है।शिवजी आर्य को पावरा बारेला समाज एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टीगत रखते हुए “अखिल भारतीय पावरा बारेला समाज मंडल केंद्रीय कार्यकारिणी” के अनुमोदन पर शिवजी आर्य को मध्य प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।

संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विश्वास जताया हैं की वे पावरा बारेला समाज मंडल के उद्देश्यों के तहत समाज हितमे कार्य करते हुए समाजको विकास की नई दिशा प्रदान करेंगे प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारीयों के साथ समाजहित में कार्य संपादित करते हुए समय समय पर की जाने वाली सामाजिक गतिविधीयों से अवगत करवाते रहेंगे ।

कार्यकारिणी सदस्यों ने सफल सामाजिक दायित्व निर्वहन की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी है।नई जिम्मेदारी को लेकर शिवजी आर्य ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर वे कार्य करेंगे,समाज में कुरीतियों एवं बुराइयों को समाप्त करने का निरंतर प्रयास करेंगे तथा युवाओं को नई सोच और नए उद्देश्य के साथ समाज उत्थान के लिए जुटे रहेंगे।इस अवसर पर संगठन नामदेव गुमानसिंग पटले,महासचिव मेहरबानए बरडे,उपाध्यक्ष दिवानसिंह पटेल (पूर्व विधायक पानसेमल),उपाध्यक्ष काशिरामजी पावरा (विधायक शिरपूर,महाराष्ट्र),कोषाध्यक्ष श्याम वास्कले,सहसचिव चंद्रकांत बारेला,रणजित पावरा,सायसिंह पावरा,सुरेश मोरे,जेलसिंह पावरा,रामकिशन जाधव,धनसिंग पावरा,सुभाष पावरा,सखाराम मोरे,डॉ. जितेंद्र भंडारी,गोपाल भंडारी,उमेश भोंसले,विकास डावर,फेंदा पावरा,ज्ञानसिंह सत्या, शुभचिंतकों,समाजजनों,मित्रो एवं परिजनों ने बधाई दी है।वरिष्ठ जनों ने बताया कि उनकी नियुक्ति से समाज संगठित होगा एवं समाज के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

Next Post

तालाब के इर्दगिर्द अतिक्रमण को तत्काल हटाएं: गौरव

Sun May 31 , 2026
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिए कि म.प्र. एकीकृत मत्स्योत्पादन नीति के अंतर्गत […]

You May Like