तालाब के इर्दगिर्द अतिक्रमण को तत्काल हटाएं: गौरव


सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मछुआ कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली।कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिए कि म.प्र. एकीकृत मत्स्योत्पादन नीति के अंतर्गत केज कल्चर निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना एवं मत्स्य संपदा योजना धरती आबा के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

हीं मछुआ समितियों को बैंक केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने के लिए मत्स्य एवं वित्त विभाग आपसी समन्वय बनाकर समितियों को आवश्यक के्रडिट उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने मछली पालन के लिए चिह्नित किए गए जलाशयों एवं तालाबों की जानकारी लेने के पश्चात निर्देशित किया कि मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए तालाबों की मरम्मत एवं गहरीकरण कराया जाए।

तालाबों के आसपास किए गए अतिक्रमणों को राजस्व विभाग के सहयोग से हटाने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मछली पालन के साथ-साथ अन्य सहायक कृषि गतिविधियों जैसे बतख पालन आदि से संबंधित समितियों के पास यदि कोई प्रोजेक्ट है तो अवगत कराएं, प्रशासन द्वारा आपका पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, उप संचालक मनोज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Next Post

मन की बात का सामूहिक श्रवण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने किसानों का किया सम्मान

Sun May 31 , 2026
बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ओमकार पवार के […]

You May Like