सुठालिया:नगर में रंगों के त्यौहार होली के पहले सोमवार को होलीका दहन के पूर्व स्थानीय जीन मैदान बस स्टेंड स्थित होलिका दहन स्थल पर महिलाओ ने दोपहर से ही होलिका की पूजा अर्चना की. सोमवार रात नगर में करीब एक दर्जन स्थानों पर होलिका दहन किया गया. वही कल दिन में होलीका दहन स्थल जीन मैदान सहित अन्य स्थानों पर स्थित होलीका की महिलाओं ने दोपहर से ही पूजा अर्चना की. होली पर पुलिस द्वारा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई. रात को नगर में गश्त दल घूमते रहें.
आज मंगलवार को ग्रहण काल की सूतक होने के चलते धुलेंडी पर्व बुधवार को मनाया जावेगा. इस अवसर पर जमकर रंग गुलाल से होली खेली जायेगी. नगर में परम्परागत गेर निकलेगी व घर घर जाकर रंग गुलाल लगाया जाएगा. धुलेंडी पर खास तौर पर गैर निकालकर शोक संतप्त परिवारो के यहाँ जाकर रंग डालने की परम्परा का निर्वहन भी किया जाएगा. जहां शादी विवाह बच्चे का जन्म आदि शुभ कार्य हुए है उनसे एक निश्चित राशि ली जाती है. जिससे श्री राम मंदिर में वर्ष भर होने वाले धार्मिक आयोजनों का खर्च चलता है.
