बेगमगंज: सुल्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कल रात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एक सफेद रंग की कार रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपित कार छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 30 पेटी देशी शराब के क्वार्टर मिले जिसे कार सहित जब्त किया गया है।
थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशासनुसार क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों एवं अवैध नशीले पदार्थो एवं अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुल्तानगंज- सुनवाहा मार्ग पर एक संदिग्ध हुड़ाई i20 कार रोके को जाने का प्रयास किया लेकिन कार चालक तेजी से भाग निकला तो पुलिसकर्मियों द्वारा उसका पीछा किया गया लेकिन वो एक खेत में कार छोड़कर पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया।
लेकिन जल्दबाजी में कार में अपना मोबाइल छोड़ गया है।कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर डेढ़ लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब की 30 पेटी में भरे 1409 देशी शराब के क्वार्टर मिले है।कार एवं मोबाइल जब्त कर पुलिस आरोपित की पहचान के लिए मोबाइल से कॉल डिटेल खंगालने के साथ , कार का पंजीयन एवं अन्य तकनीक से साक्ष्य जुटा रही है जल्दी आरोपित गिरफ्त में आ जाएगा।
