चिकित्सक की नोकरी पाने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में आय की जानकारी छुपाना डॉ जितेश गौन्नाडे को पड़ा महंगा

पांढुरना, शासकीय चिकित्सक की नोकरी पाने डॉ. जितेश गोन्नाडे द्वारा वर्ष 2023 में प्राप्त किए गए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच में अनियमितता सामने आई है। पांढुरना जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही कराने जांच प्रतिवेदन छिंदवाड़ा कलेक्टर को प्रेषित किया गया है,गौतरलब हो इस उक्त चिकित्सक के पिता डॉ नरेश गौन्नाडे जो कि छिंदवाड़ा जिला चिकित्सा अधिकारी के पद पर थे, जिन्हें जनविश्वास अभियान के पहले दिन ही छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भारी अनियमिता पाए जाने पर निलंबित किया गया हैं ।

वहीँ डॉ. जितेश गोन्नाडे द्वारा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय पारिवारिक वार्षिक आय 7 लाख 2 हजार रुपये दर्शाई गई थी। वहीं, नगरपालिका एवं राजस्व अभिलेखों के परीक्षण में उनके एवं उनके माता-पिता के नाम आवासीय, व्यावसायिक एवं कृषि भूमि/संपत्ति दर्ज होना पाया गया।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार पंढरी वार्ड में 800 वर्गफीट आवासीय भवन, बम्हणी में जलाराम वार्ड में कुल 3921.25 हेक्टेयर आवासीय भूमि तथा देवखापा में उनकी माता के नाम कुल 0.483 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज पाई गई। उक्त संपत्तियों का उल्लेख ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए प्रस्तुत आवेदन, शपथ पत्र अथवा जांच के दौरान दिए गए कथनों में नहीं किया गया था।

तहसीलदार पांढुरना द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार नगरपालिका परिषद पांढुरना तथा राजस्व निरीक्षक पांढुर्णा एवं तिगांव से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर डॉ. जितेश गोन्नाडे ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाए जाने की पात्रता नहीं रखते थे। जांच प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. जितेश गोन्नाडे, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिराठा, तहसील एवं जिला पांढुर्णा को जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र 31 जनवरी 2023 को जारी किया गया था, जो केवल वर्ष 2022-23 तक मान्य था। वर्ष 2023 में प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करते समय वे पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते थे।

प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि डॉ. जितेश गोन्नाडे द्वारा अपनी एवं अपने परिवार की आय तथा संपत्ति के संबंध में तथ्य छिपाकर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायत जांच में सही पाई गई है। प्रकरण में डॉ. जितेश गोन्नाडे को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी एवं संबंधित पटवारी के विरुद्ध पृथक से अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

कलेक्टर पांढुर्णा द्वारा संपूर्ण वस्तुस्थिति एवं जांच प्रतिवेदन कलेक्टर छिंदवाड़ा को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।

Next Post

भोपाल में 29% बढ़े अपराध, महिलाओं के खिलाफ केस में भी उछाल; सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने क्या बदला?

Fri Oct 23 , 2026
  भोपाल में साल 2026 के दौरान अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपलब्ध पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी से अगस्त-सितंबर के बीच शहर में कुल दर्ज अपराधों की संख्या 16 हजार 425 के पार पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 12 हजार […]

You May Like