जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत सेमरा में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर अरविंद गौड़ (27) का बुलेरो कार से फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। आरोपी युवक को कार में बंधक बनाकर बरेला ले गए, जहां बेस बॉल के डंडे और चाकू की नोंक पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने नाकेबंदी की और दो आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल बुलेरो, डंडे और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में राजा सेन पिता परसराम सेन निवासी ग्राम गंगई, महेंद्र उर्फ गोलू झारिया पिता रज्जू झारिया निवासी ग्राम सेमरा शामिल हैं।
Next Post
हरिहर तालाब में मिला लापता युवक का शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Tue Oct 13 , 2026
सिंगरौली। शहर के बीच स्थित हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब 9 बजे एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रिंकू खान उर्फ सद्दाम, पिता अफजल खान, के रूप में बताई गई है। युवक के लापता होने के संबंध […]
