दमोह में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति को

दमोह। प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अनिल जैन का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। यह निर्णय प्रशासकीय कार्यों की सुचारू व्यवस्था और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Next Post

सतना में व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय का घेराव

Tue Jul 14 , 2026
सतना। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को धक्का देकर हटा दिया और कार्यालय परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का […]

You May Like