जबलपुर: लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था, लेकिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और आगे और वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि, शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
