एयर इंडिया के तीन बड़े विमान जेद्दा, दुबई से फंसे यात्रियों को लायेंगे

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया मंगलवार रात और बुधवार सुबह तीन बड़े विमान जेद्दा और दुबई के लिए रवाना करेगी जो यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली और मुंबई आएंगे।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि मुंबई से एक बोइंग 777 विमान सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो चुका है। इसमें लगभग 350 सीटें हैं। देर रात दिल्ली से दुबई के लिए एक बोइंग 787-9 विमान रवाना किया जा रहा है जिसमें लगभग 300 सीटें हैं। वहीं, बुधवार सुबह एक बोइंग 787-8 विमान मुंबई से दुबई जायेगा। इसमें भी 250 से ज्यादा सीटें हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि तीनों विमान बुधवार को दिल्ली और मुंबई लौटेंगे। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद जवाब में ईरान द्वारा कई पश्चिमी एशियाई देशों पर हमलों के बाद क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गयी है। हालांकि कुछ हवाई अड्डों को अब खोला गया है और धीरे-धीरे वहां से यात्रियों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है।

इसी के तहत एयर इंडिया ने ज्यादा से ज्यादा सीटों वाले विमान को लगाकर निश्चित किया है कि अधिक से अधिक यात्रियों को जल्द से जल्द देश वापस लाया जा सके।

 

 

Next Post

बिजली पोल से टकराकर पलटी कार, चार घायल

Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना मेंं मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद सडक़ किनारे ढलान में जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत उसके तीन दोस्त घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर […]

You May Like