बिजली पोल से टकराकर पलटी कार, चार घायल

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना मेंं मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद सडक़ किनारे ढलान में जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत उसके तीन दोस्त घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । जानकारी के मुताबिक कृष्णा यादव निवासी होम साइंस कॉलेज के पास का कार से अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह डुमना घूमना रहा था। कार को कृष्णा चला रहा था। डुमना रोड में कार से चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार बहक गई और सडक़ से उतरे हुए ढलान में जाकर पलट गई । इस दौरान कार ने कई गुलाटी खाई । जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार फंस गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया इसके बाद उन्हेंं उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।

Next Post

बोकारो के यूपी टेंट हाउस में भीषण आग, 20 गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो घर सहित कई दुकानें राख

Tue Mar 3 , 2026
बोकारो, 03 मार्च (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवानडीह आजाद नगर के बीच स्थित यू पी टेंट हाउस में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। टेंट हाउस में रखे 20 गैस से भरे सिलेंडर एक-एक करके धमाकों […]

You May Like