पूर्व सैनिकों के लिए मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप आयोजित

जबलपुर: मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश के सतना में पूर्व सैनिकों, वीर-नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए एक मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। कैंप में मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, स्त्री रोग एवं दंत चिकित्सा के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया।

एक ही स्थान पर जांच, विशेषज्ञ सलाह और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने कैंप का लाभ उठाया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू, स्टेशन कमांडर, जबलपुर सैन्य स्टेशन तथा कर्नल अनिल कुमार शर्मा, वरिष्ठ रजिस्ट्रार, मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर ने पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

Next Post

बांदकपुर पहुंचे हजारों कांवड़िया

Fri Jan 23 , 2026
दमोह:बसंत पंचमी पर्व को लेकर बांदकपुर धाम में पहुंची भक्तों की भारी भीड़, चालीस हजार 40000 से अधिक भक्त पहुंचे. बांदकपुर 500 से अधिक ट्रैक्टर, 400 से अधिक बुलेरो फ़ोरबिलर, गाड़ी 700 से अधिक टू व्हीलर गाड़ी पैदल यात्रा का लगभग 40000 से अधिक भक्त बांदकपुर धाम पहुंच चुके हैं. […]

You May Like