सीएम निवास पर नर्मदापुरम के जनप्रतिनिधियों ने किया सीएम डॉ यादव का आत्मीय स्वागत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुख्यमंत्री निवास पर नर्मदापुरम जिले से आए जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और प्रदेश के विकास को लेकर उनके नेतृत्व की सराहना की।

भेंट के दौरान नर्मदापुरम जिले से जुड़े विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नर्मदापुरम जिले की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ शासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और सभी ने प्रदेश की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Next Post

चावल, चीनी महंगी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। वहीं, गेहूं में नरमी रही। चीनी की कीमतों में भी तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 82 रुपये […]

You May Like