चावल, चीनी महंगी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। वहीं, गेहूं में नरमी रही। चीनी की कीमतों में भी तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 82 रुपये बढ़कर 3,843 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 13 रुपये टूटकर 2,847 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे में भी 23 रुपये की नरमी रही।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 103 रुपये बढ़ गयी। चना दाल 89 रुपये और मूंग दाल 37 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल 34 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल 84 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा आठ रिंगिट की बढ़त में 4,268 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 54.19 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 71 रुपये और सरसों तेल 45 प्रति क्विंटल महंगी हुई। पाम ऑयल की कीमत 140 रुपये और वनस्पति की 19 रुपये घट गयी। सोया तेल और सूरजमुखी तेल चार-चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल घट गये। वहीं, चीनी दो रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

सरकार ने कहा जाति जनगणना पर फैलाया जा रहा है भ्रम

Tue Jan 27 , 2026
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि कुछ लोग जाति जनगणना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं लेकिन सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जनगणना का काम हर वर्ष की तरह दो चरणों में होगा और जाति की गणना दूसरे चरण में की […]

You May Like