सिलवानी: नगर की शिक्षण संस्था ज्ञान सागर मिडिल स्कूल में होली मिलन समारोह हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाया।इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को होली पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है तथा हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता के साथ रहने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या सोनम कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्या ने सभी को सुरक्षित एवं सद्भावपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।
