बुधनी। राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र के तत्वावधान में संचालित वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ओरिएंटल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में साक्षरता एवं जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस दौरान बचत, बजट प्रबंधन, निवेश, बैंकिंग व्यवस्था, डिजिटल लेन-देन, दीर्घकालिक वित्तीय योजना जैसे विषयों पर जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक गौर किशोर दास ने किया. उन्होंने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से आय-व्यय संतुलन, व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया.
प्राचार्य नीलिमा सरकार ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यालय स्टाफ के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समयानुकूल रहा.विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. आयोजन से विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों एवं वित्तीय निर्णय क्षमता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
